top of page

मा० राज्य मंत्री ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गजरौला का निरीक्षण

  • bharatvarshsamaach
  • Aug 30
  • 2 min read
राज्य मंत्री ने विद्यालय निरीक्षण में दी शिक्षा और स्वच्छता पर जोर
राज्य मंत्री ने विद्यालय निरीक्षण में दी शिक्षा और स्वच्छता पर जोर
बालिकाओं से संवाद करते राज्य मंत्री
बालिकाओं से संवाद करते राज्य मंत्री
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएँ
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएँ

 दिनांक : 30 अगस्त 2025

 स्थान : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,गजरौला

 रिपोर्ट : भारतवर्ष समाचार


प्रदेश के मा० राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा अमरोहा जिले के प्रभारी मंत्री श्री के०पी० मलिक ने आज गजरौला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।


निरीक्षण की शुरुआत मंत्री जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की। विद्यालय की छात्राओं ने उनका स्वागत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने लिंग भेद पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी मंत्री जी ने विशेष सराहना की और सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।


निरीक्षण में मिली व्यवस्थाएँ संतोषजनक

विद्यालय में 200 छात्राओं के सापेक्ष 190 बालिकाएँ उपस्थित पाई गईं। मंत्री जी ने शिक्षण कार्य, भोजन व्यवस्था और स्वच्छता की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि "आज की बालिकाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारे जनपद में जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और उपजिलाधिकारी सभी महिला अधिकारी हैं, जो उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। आप सभी बालिकाएँ भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।"


छात्राओं का सम्मान और प्रोत्साहन

मंत्री जी ने विद्यालय की पाँच उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कृत किया और 10 बालिकाओं को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। छात्राओं ने विद्यालय में सोलर इनवर्टर सिस्टम की मांग भी रखी, जिस पर नगर पालिका चेयरमैन गजरौला ने विद्यालय को यह सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी गजरौला आरती गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय भारत भूषण, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) मनोज कुमार, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रशांत कुमार, वॉर्डन मीनाक्षी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page