मुरादाबाद में भावना भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा, अनियमितता मिलने पर किया सील
- bharatvarshsamaach
- 3 days ago
- 1 min read


संवाददाता: मनोज कुमार
लोकेशन: मुरादाबाद
दिनांक : 14.03.2026
गैस एजेंसी के गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई
मुरादाबाद में एलपीजी गैस को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। ठाकुरद्वारा फरीदनगर रोड स्थित भावना भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी के दौरान अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
जांच में मिली कई गड़बड़ियां
जिला आपूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम की जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक पूरा नहीं मिला और एजेंसी संचालक गैस बुकिंग से जुड़ी पर्चियां भी नहीं दिखा सके। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
सीएम के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद जिले में गैस सिलेंडरों की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रशासन की टीम लगातार गैस एजेंसियों पर नजर बनाए हुए है।
लोगों में नाराजगी
उधर आम लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं। ऐसे में एजेंसी पर अनियमितता मिलने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
बाइट:अजय प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति निरीक्षक
⸻
भारतवर्ष समाचार
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments