top of page

वाराणसी: एलपीजी किल्लत के विरोध में उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता, वाराणसी में पुलिस से तीखी नोकझोंक

  • bharatvarshsamaach
  • 1 day ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: नौमेश कुलदीप श्रीवास्तव

लोकेशन: वाराणसी

दिनांक : 15.03.2026


वाराणसी। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन उस समय तेज हो गया, जब एनएसयूआई पदाधिकारियों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नाले से प्रतीकात्मक गैस निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।


एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में जताया विरोध

एलपीजी गैस की किल्लत के खिलाफ एनएसयूआई के पदाधिकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नाले से प्रतीकात्मक गैस निकालने की कोशिश कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।


मौके पर पहुंची पुलिस, सिलेंडर जब्त

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों को वहां से हटाया और प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडर को जब्त कर लिया।


छात्रों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक

कार्रवाई के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर कहासुनी हुई। मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।


कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

पुलिस अब विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। यह पूरा मामला सिगरा थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आसपास का बताया जा रहा है।


बाइट: ऋषभ पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page