top of page

रामपुर: बिलासपुर तहसील में सपा का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, हटाने की मांग

  • bharatvarshsamaach
  • 7 days ago
  • 2 min read
बाइट,,, तेजिंदर सिंह विक्रय सपा नेता

रिपोर्ट: हरविंदर दिवाकर

लोकेशन: रामपुर

दिनांक : 02.05.2026


रामपुर जनपद के बिलासपुर तहसील में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।


प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिजली बिलों में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।


सपा नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह से अव्यवस्थित है और इसके चलते लोगों को जरूरत से ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।


प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।


मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता तेजिंदर सिंह विक्रय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “गरीब, निर्धन और असहाय लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार ने समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो सपा कार्यकर्ता जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।


बाइट:

तेजिंदर सिंह विक्रय, सपा नेता



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page