top of page

रामपुर: स्वार में गौवंशीय अवशेष कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

  • bharatvarshsamaach
  • May 2
  • 1 min read

रिपोर्ट: हरविंदर दिवाकर

लोकेशन: रामपुर

दिनांक : 02.05.2026


रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में पहले ही सनसनी फैल गई थी, जिस पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए खुलासा किया।


एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस ने नरपत नगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


हथियार और उपकरण बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।


पूछताछ में कबूला जुर्मपुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।


मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी

इस मामले में पुलिस ने गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


पुलिस का बयान

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page