top of page

बुलंदशहर: तहसीलदार के खिलाफ भड़के किसान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

  • bharatvarshsamaach
  • 6 hours ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 13.05.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसीलदार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सरकारी भूमि पर माफियाओं के साथ मिलकर कब्जा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।


भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


तहसीलदार और लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

किसानों का आरोप है कि वर्तमान में शिकारपुर तहसील में तैनात तहसीलदार गौरव बिश्नोई और लेखपाल नीरज सैनी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने में माफियाओं का सहयोग कर रहे हैं। साथ ही किसानों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है।


मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

किसान नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि तहसीलदार गौरव बिश्नोई और लेखपाल नीरज सैनी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।


बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे किसान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


एडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

मौके पर मौजूद एडीएम ने किसान प्रतिनिधियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद किसान शांत हुए।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page