संभल में आकाशीय बिजली का कहर: 11 साल की बच्ची की मौत, मकान ढहा, परिवार के तीन सदस्य दबे
- bharatvarshsamaach
- 3 hours ago
- 1 min read
रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा
स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 04.05.2026
बारिश के बीच दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के काशीपुर गांव में बिजली गिरने से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें एक 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
बिजली गिरने से मकान ढहा
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली मकान पर गिर गई, जिससे पूरा मकान भरभराकर गिर गया। उस समय घर के अंदर परिवार के सदस्य सो रहे थे।
मलबे में दबा परिवार
हादसे के वक्त बच्ची अपने भाई और भाभी के साथ कमरे में सो रही थी। मकान गिरने से तीनों मलबे में दब गए।
दंपत्ति ने किसी तरह खुद को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन बच्ची अंदर ही फंसी रह गई।
बच्ची की मौके पर मौत
परिजनों और स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments