top of page

संभल में तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर, 10 हेक्टेयर में फैले अवैध कब्जे हटाए गए

  • bharatvarshsamaach
  • 3 hours ago
  • 1 min read
बाइट - निधि पटेल, SDM संभल

रिपोर्टर : प्रदीप मिश्रा

लोकेशन: संभल, उत्तर प्रदेश

दिनांक: 21 मई 2026


संभल जिले के सिरसी क्षेत्र के बराही गांव में प्रशासन ने तालाब और झील की जमीन पर बड़ा बुलडोजर एक्शन चलाया। करीब 10 हेक्टेयर में फैली सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे चिन्हित होने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जे हटाने की कार्रवाई की।


राजस्व टीम ने की पैमाइश

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम Nidhi Patel की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जमीन की नापाई की। जांच में तालाब और झील की जमीन पर अस्थायी कब्जे पाए गए, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।


कार्रवाई के दौरान लगा लोगों का जमावड़ा

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने जमीन को अपनी निजी भूमि बताते हुए विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब और झील की जमीन दर्ज है।


जल स्रोतों को बचाने का अभियान

एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में तालाब, झील और अन्य जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता पहले से मौजूद है और किसी प्रकार का विवाद नहीं है।


प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों और जल स्रोतों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page