संभल: होली मिलन समारोह में झूमे एसपी कृष्ण विश्नोई, डांस वीडियो हुआ वायरल
- bharatvarshsamaach
- Mar 6
- 1 min read
रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल
स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 06.03.2026
पुलिस लाइन में होली का रंग,
संभल। होली के रंग सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि वर्दी वाले अफसरों पर भी चढ़ते नजर आए। संभल पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान जिले के एसपी आईपीएस कृष्ण विश्नोई का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। भोजपुरी गाने “गुलाब जईसन खिलल बाडू” पर उनका डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाने पर एसपी ने लगाए ठुमके
होली के मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए एसपी कृष्ण विश्नोई खुद को रोक नहीं पाए। जैसे ही डीजे पर भोजपुरी गाना “गुलाब जईसन खिलल बाडू” बजा, वह डांस फ्लोर पर उतर आए और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर ठुमके लगाए।
सिर पर मजेदार एनिमल कैप और चेहरे पर होली के रंगों के साथ उनका यह अंदाज पूरे कार्यक्रम की जान बन गया।
अफसर और पुलिसकर्मी भी हुए शामिल
पुलिस लाइन में मौजूद एएसपी, सीओ समेत कई अन्य अधिकारी भी इस रंगीन माहौल में शामिल हुए। डीजे पर बजते फिल्मी और भोजपुरी गानों के बीच पुलिसकर्मी भी अपने एसपी के साथ झूमते नजर आए और पूरे परिसर में होली का उत्साह देखने को मिला।
शांतिपूर्ण होली के बाद पुलिस ने मनाया जश्न
दरअसल, जिले में आम लोगों की होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसी दौरान एसपी कृष्ण विश्नोई का यह मस्तमौला अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments