top of page

बुलंदशहर: हाईवे पर दौड़ती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 1 min read

चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 17.04.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई।


चालक ने बचाई अपनी जान

कार चालक रिजवान, जो खुर्जा से मेरठ के किठौर अपने घर लौट रहा था, ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिठ्ठेपुर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इलेक्ट्रिक फॉल्ट की आशंका

प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक फॉल्ट माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



भारतवर्ष समाचार

संपर्क: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



Comments


Top Stories

bottom of page