top of page

झांसी: पूंछ में खूंखार पशु का आतंक, तीन लोगों पर हमला; दो झांसी रेफर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पकड़ा

  • bharatvarshsamaach
  • 1 day ago
  • 2 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी

लोकेशन: झांसी

दिनांक : 18.04.2026


झांसी के पूंछ नगर में एक खूंखार पशु का आतंक देखने को मिला, जिसने तीन लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।


15 दिनों से बना था दहशत का कारण

ग्रामीणों के मुताबिक यह खूंखार पशु पिछले करीब 15 दिनों से राहगीरों को दौड़ा-दौड़ाकर हमला कर रहा था। कई बार वन विभाग और पशुपालन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


आज सुबह तीन लोगों पर हमला

शनिवार सुबह खूंखार पशु ने पूंछ निवासी संतोष साहू, मुन्ना यादव और मानसिंह कुशवाहा पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया।


ग्रामीणों और पुलिस ने हिम्मत दिखाकर पकड़ा

लगातार हो रहे हमलों से परेशान ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस ने हिम्मत जुटाकर बड़ी मशक्कत के बाद खूंखार पशु को काबू किया और उसे एक पेड़ से बांध दिया।


अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पहले ही संबंधित विभाग कार्रवाई कर लेते तो यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


फिलहाल क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page