top of page

हापुड़: थर्ड डिग्री के आरोप में सिंभावली थाने के दो दरोगा लाइन हाजिर

  • bharatvarshsamaach
  • 4 days ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: लेखराज कौशल

लोकेशन: हापुड़ 

दिनांक : 25.05.2026


हापुड़ के सिंभावली थाने में युवक के साथ कथित थर्ड डिग्री और अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया।


शिकायत के बाद हुई जांच

बताया जा रहा है कि एक युवक ने थाने में उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई।


जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने उपनिरीक्षक राहुल और यशपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया।


पुलिस कर्मियों को चेतावनी

अधिकारियों ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान कानून और मानवाधिकारों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की थर्ड डिग्री या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page