RTC डिडौली में होली उत्सव, अमरोहा पुलिस परिवार ने साथ मिलकर मनाया रंगों का त्योहार
- bharatvarshsamaach
- Mar 5
- 1 min read



भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
लोकेशन: अमरोहा
दिनांक: 05.03.2026
आज दिनांक 05 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा RTC ट्रेनिंग सेंटर डिडौली, अमरोहा एवं पुलिस अधीक्षक आवास पर होली का पावन पर्व समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिजनों के साथ हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ रंगों के इस पावन पर्व में शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर उत्साह, उमंग और पारिवारिक माहौल से सराबोर रहा।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवास पर भी होली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस परिवार के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments