नजीबाबाद में गैस सिलेंडर संकट, उपभोक्ताओं का हंगामा; रातभर लाइन में लगने को मजबूर लोग
- bharatvarshsamaach
- 39 minutes ago
- 1 min read
रिपोर्ट: शकील अहमद
स्थान: बिजनौर
दिनांक : 16.04.2026
बिजनौर के नजीबाबाद स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हालात ऐसे हैं कि लोग रात में ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाने और वहीं सोने को मजबूर हैं।
रातभर लाइन में, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से लगातार लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पांच दिन तक प्रयास करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
हंगामा और पुलिस हस्तक्षेप
सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
कालाबाजारी के आरोप
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा और कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों में आक्रोश
गैस संकट के चलते क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
बाइट: मोहम्मद याकूब (उपभोक्ता)
बाइट: विमल कुमार (उपभोक्ता)
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org





Comments