top of page

हसनपुर में सपा की चौपाल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

  • bharatvarshsamaach
  • 3 hours ago
  • 1 min read

रिपोर्ट: सुहैल अहमद

लोकेशन: अमरोहा

दिनांक : 16.04.2026


अमरोहा जनपद के हसनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं के बीच चौपाल लगाकर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। सभासद व सपा नेता बदर कुरैशी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सरकार पर तीखे हमले

चौपाल को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “जंगलराज” जैसी स्थिति है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार केवल दिखावटी दावे कर रही है।


PDA को मजबूत करने पर जोर

सिद्दीकी ने बताया कि वह पूरे प्रदेश का दौरा कर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग को एकजुट करने के मिशन पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।


अखिलेश यादव पर जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि जनता का रुझान तेजी से समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ रहा है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी।


स्थानीय नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी शब्बन, सपा जिला अध्यक्ष मस्तराम यादव और जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।


बाइट: नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा नेता



भारतवर्ष समाचार

संपर्क: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page