अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक योग, विधायक राजीव तरारा, डॉ. के.एस. सैनी और अमित सैनी ने साझा किया स्वास्थ्य का संदेश
- bharatvarshsamaach
- Jun 21
- 2 min read

अमरोहा (भारतवर्ष समाचार):
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा, भाजपा अमरोहा के मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. के.एस. सैनी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने सामूहिक योग करते हुए नागरिकों को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विधायक राजीव तरारा ने अपने संबोधन में कहा,"योग एक वैज्ञानिक प्रणाली है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है, और यह भारत के लिए गर्व की बात है।"
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सैनी ने कहा,"योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। युवाओं को चाहिए कि वे मोबाइल की दुनिया से बाहर आकर योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।"
डॉ. के.एस. सैनी ने कहा,"योग भारत की आत्मा से जुड़ा हुआ अभ्यास है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी देता है। प्रत्येक नागरिक को योग को अपनाना चाहिए।"
इस कार्यक्रम में भाजपा अमरोहा मंडल के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और योग के जन-जन तक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
संपर्क करें – भारतवर्ष समाचार
मोबाइल / व्हाट्सएप: 9410001283
यदि आपके पास कोई जनसमस्या, सामाजिक पहल, स्थानीय उपलब्धि या जागरूकता अभियान से जुड़ी जानकारी है, तो हमें भेजें।भारतवर्ष समाचार – ज़मीन से जुड़ी सच्ची आवाज़।

















Comments