अमरोहा: चक्कालीलेट फाटक 11/C पर अंडरपास प्रस्ताव पर ग्रामीणों का जोरदार विरोध, ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज
- bharatvarshsamaach
- Jan 22
- 2 min read




भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 22 जनवरी 2026
अमरोहा, जनपद अमरोहा के चक्कालीलेट हाल्ट स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शंकर के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवराज सिंह ने की, जबकि संचालन दशरथ कौशिक ने किया। इस अवसर पर भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि चक्कालीलेट रेलवे फाटक संख्या 11/C पर रेलवे प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अंडरपास निर्माण योजना के कारण क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फाटक पूरे क्षेत्र का मुख्य मार्ग है और अंडरपास बनने से आवागमन, कृषि, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अंडरपास के बजाय ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) बनाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों और व्यापारियों की चिंता:
अंडरपास से गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, कंटेनर वाहन और अन्य भारी वाहनों का आवागमन कठिन हो जाएगा।
कृषि उत्पादों की ढुलाई प्रभावित होगी और किसानों को अतिरिक्त समय, ईंधन और लागत का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार और उद्योग प्रभावित होंगे, जिससे रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
क्षेत्रीय विकास और सामाजिक संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यह केवल फाटक का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य और विकास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
रेलवे प्रशासन का आश्वासन:
धरना स्थल पर रेलवे के SSE नवीन पाल और विनय कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के बीच आश्वासन दिया कि किसानों की सहमति के बिना फाटक संख्या 11/C पर अंडरपास नहीं बनाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कार्यकारिणी ने प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया।
उपस्थित प्रमुख नेता और किसान प्रतिनिधि:
प्रदेश संरक्षक सुखबीर नाथ, चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, सत्यवीर सिंह, विक्रम पवार, मोनू चौधरी, महीपाल, आफताब, नईम, अमित गुर्जर, मनोज कश्यप, राहुल प्रधान, रवि उर्फ पप्पू, गंगाराम, राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, अनिल कुमार, कुलवंत, धर्मपाल, आदित्य चौधरी, नरेश कुमार, विपिन प्रधान, जगपाल प्रधान, वेदपाल, वीरपाल, मूलचंद, आशा रानी, सुमन देवी, बबली देवी, कोमल देवी, कुसुम देवी, पूनम देवी, नीरज देवी, ओमवती देवी, पुष्पा देवी, सविता देवी, सुदेश, प्रवेश देवी, मुन्नी देवी, रिंकू देवी, मुनेश देवी, पूजा देवी सहित हजारों किसान प्रधान और ग्रामीण उपस्थित थे।
बाइट:
"यह केवल एक फाटक का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य और विकास से जुड़ा है।" – चौधरी दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू शंकर
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments