अमरोहा जिला न्यायालय को धमकी भरा ई-मेल, पुलिस का सघन तलाशी अभियान, कुछ संदिग्ध नहीं मिला
- bharatvarshsamaach
- Feb 16
- 1 min read





भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक: 16 फरवरी 2026
माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, अमरोहा को एक अज्ञात प्रेषक द्वारा धमकीपूर्ण ई-मेल भेजे जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ई-मेल में न्यायालय परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाए जाने की धमकी दी गई थी तथा तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने को रोकने की मांग की गई थी।
पुलिस ने तुरंत संभाली कमान
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अवधभान सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड, एएसएल टीम और भारी पुलिस बल द्वारा न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
हर कक्ष और परिसर की हुई गहन जांच
पुलिस टीम ने न्यायालय के सभी कक्षों, चैंबरों और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। तलाशी अभियान के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
साइबर सेल कर रही ई-मेल की जांच
पुलिस की साइबर सेल द्वारा धमकीपूर्ण ई-मेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्यायालय परिसर सुरक्षित
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments