top of page

अमरोहा पुलिस का एक्शन: कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण हटाया

  • bharatvarshsamaach
  • 1 day ago
  • 2 min read
अमरोहा में कांवड़ मार्गों पर सघन चेकिंग
अमरोहा में कांवड़ मार्गों पर सघन चेकिंग
अमरोहा में कांवड़ मार्गों पर सघन चेकिंग
अमरोहा में कांवड़ मार्गों पर सघन चेकिंग

भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 11 फरवरी 2026


कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद अमरोहा में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शक्ति सिंह एवं प्रभारी यातायात जनपद अमरोहा द्वारा कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान बृजघाट से मोहम्मदाबाद अंडरपास, ओसीता अंडरपास, कुमराला चौकी तिराहा, गजरौला चौपला चौराहा, इंदिरा चौक तथा भानपुर फाटक सहित प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान बैरिकेडिंग व्यवस्था, साइन बोर्ड, डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थल एवं ड्यूटी प्वाइंट्स की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैरियर एवं डायवर्जन प्वाइंट प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं तथा यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि कांवड़ियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इस दौरान प्रभारी यातायात जनपद हापुड़ के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।


अतिक्रमण हटाओ अभियान व चेकिंग कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी यातायात एवं चौपला चौकी इंचार्ज द्वारा हसनपुर रोड एवं धनौरा रोड पर संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।


यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क पर अतिक्रमण एवं गलत पार्किंग से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। आमजन से अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।


जनपद अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


— अमरोहा पुलिस


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page