top of page

अमरोहा में ओवरलोड गन्ना ट्रक हादसा, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

  • bharatvarshsamaach
  • 18 hours ago
  • 1 min read
NH-9 पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा
NH-9 पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा

रिपोर्ट:सुहैल अहमद

स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 09 फरवरी 2026


अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में NH-9 पर एक ओवरलोड गन्ना ट्रक पलट गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोया स्थित NH-9 पर गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ पल के लिए हाईवे पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।


घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ओवरलोडिंग के चलते ट्रक पलटा और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गन्ना और भूसे से लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक के सड़कों और हाईवे पर दौड़ते रहते हैं। न तो यातायात नियमों का पालन किया जाता है और न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई देखने को मिलती है।


लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे और जनहानि का कारण बन सकती है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग आंख मूंदे हुए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


हादसे के बाद कुछ देर तक NH-9 पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page