अमरोहा में पीएम मोदी ने कृषि योजना का शुभारंभ, जैविक खेती और पशुपालन पर दिया जोर
- bharatvarshsamaach
- Oct 11
- 2 min read


भारतवर्ष समाचार | अमरोहा |
दिनांक : 11 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम उत्पादकता वाले जिलों में किसानों की आय दोगुनी करना, सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करना और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।
अमरोहा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाइव स्क्रीनिंग के माध्यम से योजना का उद्घाटन देखा गया। साथ ही, उत्कृष्ट मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गण:
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सदस्य विधान परिषद, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
श्री ब्रजेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
श्री वीरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
श्री अश्विनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी
श्री राम प्रवेश, उप निदेशक कृषि
डॉ. आभा दत्त, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
श्रीमती रीनू सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य
डॉ. बिजेन्द्र सिंह एवं डॉ. रामवीर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी
स्थानीय कृषक और अन्य गणमान्य व्यक्ति
प्रमुख घटनाएँ:
कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं का सम्मान
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने पशुपालन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना:
श्री किरन पाल सिंह और श्री महिपाल सिंह को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि और पशुपालन पर विशेष संदेश:
डॉ. ढिल्लो ने जैविक खेती और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। किसानों को अच्छे नस्ल की मादा संतति के लिए योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्विनी कुमार मिश्र ने जैविक खेती से होने वाले लाभ और उन्नत नस्ल के आर्थिक फायदे बताए।श्री विजयपाल सिंह ने किसानों को जैविक खेती और उन्नत तकनीकों के व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

















Comments