top of page

कानपुर देहात: राजपुर में 121 बछड़ों से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक समेत तीन गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • 5 days ago
  • 1 min read
121 बछड़ों से भरी डीसीएम पकड़ी
121 बछड़ों से भरी डीसीएम पकड़ी

रिपोर्टर: निहाल अवस्थी

लोकेशन: कानपुर देहात

दिनांक : 23.04.2026


राजपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 बछड़ों से भरी एक डीसीएम को पकड़ लिया। वाहन में पशुओं को बेहद क्रूर तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी हालत खराब पाई गई। मौके पर एक बछड़ा मृत भी मिला।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।


मुगल रोड पर पकड़ी गई डीसीएम

यह कार्रवाई पुलिस चौकी के सामने मुगल रोड पर की गई। वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। पशुओं की स्थिति खराब होने के कारण पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर उनका परीक्षण कराया गया।


इटावा ले जाए जा रहे थे बछड़े

थानाध्यक्ष सनत कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बछड़ों को पुखरायां पशु बाजार से इटावा बेचने के लिए ले जाया जा रहा था


फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार दो व्यापारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments


Top Stories

bottom of page