top of page

बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में खून-खराबा: जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, कई आरोपी गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • 52 minutes ago
  • 2 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 26.04.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी उस वक्त खून-खराबे में बदल गई, जब मामूली विवाद के बाद जिम के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस सनसनीखेज घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


केक लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतू सैनी अपने जन्मदिन पर पार्टी दे रहा था, जिसमें उसने मृतक अमरदीप को भी बुलाया था। पार्टी के दौरान अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया।


जिम में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

विवाद के दौरान अमरदीप ने अपने परिवार के मनीष और आकाश को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया और जीतू सैनी व उसके साथियों ने जिम के अंदर करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे, वहीं देर रात एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली।


6 टीमें गठित, 3 आरोपी गिरफ्तार

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अब तक मुख्य आरोपी जीतू सैनी के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।


इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page