बिजनौर: तंत्र-मंत्र के नाम पर 5.20 लाख की ठगी, आरोपी तांत्रिक असलम गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- 12 hours ago
- 1 min read

रिपोर्ट: शकील अहमद
स्थान: बिजनौर
दिनांक : 26.04.2026
बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। थाना शेरकोट के मोहल्ला नौंधना में आरोपी असलम नामक तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो कई वर्षों से लोगों को झांसा देकर ठगी का खेल चला रहा था।
डराकर और ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपये
पीड़ित सलीम अहमद ने आरोप लगाया कि आरोपी तांत्रिक ने झाड़-फूंक और ताबीज के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया और तंत्र विद्या के नाम पर 5.20 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी पीड़ित को नुकसान और बर्बादी की धमकी देकर लगातार पैसे वसूलता रहा।
तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर बनाता था शिकार
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को अंधविश्वास में डालकर उनका मानसिक शोषण करता था और डर का माहौल बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ माल भी बरामद किया है और मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। वहीं इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments