झांसी: आईपीएल सट्टा और रंगदारी मामले में आशीष उपाध्याय से 6 घंटे पूछताछ, फिर भेजा गया जेल
- bharatvarshsamaach
- 2 days ago
- 1 min read


रिपोर्ट : मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन : झांसी
दिनांक : 27 मई 2026
झांसी के चर्चित आईपीएल सट्टा और रंगदारी मामले में आरोपी Ashish Upadhyay को 6 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद दोबारा जिला कारागार भेज दिया गया। प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
नेटवर्क को लेकर हुई पूछताछ
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड के दौरान आशीष उपाध्याय से रंगदारी और आईपीएल सट्टा रैकेट से जुड़े नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी।
पहले से दर्ज है रंगदारी का मुकदमा
बताया जा रहा है कि आशीष उपाध्याय के खिलाफ पहले से रंगदारी का मामला दर्ज है। वहीं 100 करोड़ रुपये के चर्चित आईपीएल सट्टा प्रकरण में भी वह जेल में बंद चल रहा है।
कोर्ट से मिली थी 6 घंटे की रिमांड
प्रेमनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने कोर्ट से 6 घंटे की कस्टडी रिमांड हासिल की थी। पूछताछ पूरी होने के बाद शाम को आरोपी को फिर से जिला जेल भेज दिया गया।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments