झांसी में AIMIM बुंदेलखंड अधिवेशन 1 फरवरी को, प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सदस्यता वितरण।
- bharatvarshsamaach
- Jan 31
- 2 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी, झांसी
लोकेशन : झांसी, बुंदेलखंड
दिनांक : 31 जनवरी 2026
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बुंदेलखंड कार्यालय में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली ने की। बैठक में आगामी 1 फरवरी को होने वाले बुंदेलखंड अधिवेशन के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि अधिवेशन दीनदयाल सभागार में सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें संपूर्ण बुंदेलखंड के जिले के अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और बुंदेलखंड के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। अधिवेशन में सभी कार्यकर्ता और सदस्य संगठन को मजबूती देने के लिए उपस्थित होंगे।
सैयद सादिक अली ने कहा कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य वंचित, अल्पसंख्यक और सभी धर्मों के लोगों के बीच जातीय भेदभाव और उत्पीड़न को समाप्त करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती देने में सहयोग करें।
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. पवन राव अंबेडकर, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केपी सिंह, और प्रदेश महासचिव सलमान मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और दोपहर 3:30 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शेख अली, अतर अली, रईस खान, फुरकान खान, पंकज डर, बबलू आज़ाद, नदीम रजा, महमूद भाई, शाहरुख पठान, रहीम मंसूरी, जाहिद अली, अमजद मंसूरी, असलम खान, राजकुमार मुस्तकीम भाई शामिल रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह अधिवेशन बुंदेलखंड में AIMIM की सक्रियता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments