झांसी में तिरंगा यात्रा निकालकर दिया अमन और भाईचारे का संदेश, युवाओं ने सौहार्द का किया आह्वान
- bharatvarshsamaach
- Jan 28
- 2 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी, झांसी
लोकेशन : झांसी, बुंदेलखंड
दिनांक : 27 जनवरी 2026
झांसी। कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पैगाम-ए-अमन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कुरैश नगर से प्रारंभ होकर औरछा गेट चौराहा होते हुए कपूर टेकरी तक निकाली गई। यात्रा के माध्यम से युवाओं ने देश में शांति, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, समाज के जिम्मेदार लोगों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, अमन और एकता के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति और सौहार्द से भर गया।
यात्रा के आयोजक एवं कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कलाम कुरैशी ने कहा कि आज हम आज़ादी के 77 वर्ष और गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व देश में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई सभी धर्मों और वर्गों ने मिलकर लड़ी थी और आज भी भारत की पहचान भाईचारा और आपसी प्रेम है।
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाते हैं। पैगाम-ए-अमन तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि देश में प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द बना रहे। भविष्य में भी इस तरह की अमन यात्राएं निकाली जाती रहेंगी।
इस अवसर पर इरफान कुरैशी, चौ. हैदर कुरैशी, अफसर कुरैशी, समीर पहलवान कुरैशी, जावेद कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, आबिद कुरैशी, हामिद कुरैशी, शकील कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, सलमान, रहीस, नफीस, सोहेल अख्तर, आमीन, इमरान, आरिफ, हारिफ, रशीद, रईस कुरैशी, इकराम कुरैशी, आसिफ कुरैशी, नूर मोहम्मद कुरैशी, राशिद कुरैशी, सलीम कुरैशी, मोहम्मद हुसैन कुरैशी, जफर चौधरी, अली अहमद कुरैशी, इनायत कुरैशी, सानू कुरैशी, बबलू, मुशीर आज़ाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments