top of page

बिजनौर: नगीना धामपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ईको कार पलटी, एक युवक हिरासत में

  • bharatvarshsamaach
  • Feb 9
  • 1 min read
नगीना में तेज रफ्तार का कहर, ईको कार पलटी
नगीना में तेज रफ्तार का कहर, ईको कार पलटी

रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर

स्थान:  बिजनौर,उत्तर प्रदेश

दिनांक :  8 फ़रवरी 2026


बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में नगीना–धामपुर मार्ग स्थित कालाखेड़ी अंडरपास के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित ईको कार ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार हाईवे पर 3 से 4 बार पलटी खाकर पलट गई


हादसे के बाद मचा हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


शराब के नशे में था चालक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ईको कार चालक को हिरासत में ले लिया, जो प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में पाया गया। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।


यातायात कराया गया सुचारू

पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।


पुलिस का कहना

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


बाइट: प्रभात चौहान


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page