बिजनौर: नूरपुर में सड़क दुर्घटना, कार और बाइक की भिड़ंत से दो लोग घायल
- bharatvarshsamaach
- Jan 20
- 1 min read

रिपोर्टर: शकील अहमद
स्थान: बिजनौर,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 20 जनवरी 2026
नूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हसुपुरा के पास मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कार चालक मोहम्मद अली, निवासी देवबंद, जनपद मुजफ्फरनगर, और बाइक सवार निजामुद्दीन, निवासी चांगीपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली अपनी कार से मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल दवाई लेने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments