top of page

बिजनौर ब्रेकिंग: शेरकोट में डंपर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 16
  • 1 min read
डंपर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
डंपर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर: शकील अहमद

स्थान:  बिजनौर,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 15 जनवरी 2026


बिजनौर। थाना शेरकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चुंगी नंबर-5 के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।


घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने शव के बिखरे हुए अंगों को फावड़े की मदद से एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर भारी वाहनों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा की अनदेखी को उजागर करता है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page