बिजनौर में सनसनी: जंगल में पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत”
- bharatvarshsamaach
- Dec 5, 2025
- 1 min read


रिपोर्टर: शकील अहमद |
स्थान: ग्राम मुस्सेपुर, थाना नूरपुर, ज़िला बिजनौर,
दिनांक : 05 दिसम्बर 2025
बिजनौर। नूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नहर किनारे एक पेड़ से अधेड़ व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ब्रजेश शर्मा निवासी शिवाला कलां के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपनी ससुराल मुस्सेपुर में रह रहे थे।
गुरुवार शाम गए थे जंगल, नहीं लौटे वापस
जानकारी के अनुसार, ब्रजेश शर्मा गुरुवार शाम रोज़ाना की तरह जंगल की ओर गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह महिलाओं ने देखा शव,
शुक्रवार सुबह जंगल की ओर गई कुछ महिलाओं ने नहर के पास पेड़ से लटका शव देखा। पहचान होने के बाद घटना की सूचना परिवारजनों और पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे।
घटना आत्महत्या है या इसमें कोई अन्य संदिग्ध पहलू शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।
क्षेत्रीय अधिकारी चांदपुर ने बताया—
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

















Comments