top of page

बिजनौर: स्योहारा में बड़ी पोषक नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 23
  • 1 min read

रिपोर्टर: शकील अहमद

स्थान:  बिजनौर,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 22 जनवरी 2026


बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम जमालपुर महिपत के पास बड़ी पोषक नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। नहर में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


सूचना पर थाना स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नहर से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव पर किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जबकि शव करीब 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।


मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी बिजनौर भेज दिया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


घटना स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page