top of page

बिहार में नई सरकार की तैयारियाँ तेज़ जेडीयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुना

  • bharatvarshsamaach
  • Nov 19, 2025
  • 2 min read

 

NDA नेताओं संग नीतीश कुमार,
NDA नेताओं संग नीतीश कुमार,


भारतवर्ष समाचार ब्यूरो

  दिनांक: 19 नवम्बर 2025 |


पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद आज बुधवार को आयोजित जेडीयू विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना गया। इसके साथ ही उनके 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।


जेडीयू के आंतरिक बैठक में विधायक दल का फैसला आने के बाद अब नीतीश कुमार को NDA की ओर से भी नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा देर शाम तक होने की संभावना है। इसके बाद वह राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।


20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे। यह अपने आप में एक अतुलनीय रिकॉर्ड होगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। राजधानी पटना में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।


एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने बदल दिया चुनावी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने भारी जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीटें जीतीं। सीटों का ब्योरा इस प्रकार रहा—

  • BJP – 89 सीटें

  • JDU – 85 सीटें

  • LJP (राम विलास) – 19 सीटें

  • HAM – 5 सीटें

  • राष्ट्रवादी लोक मोर्चा – 4 सीटें


वहीं महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया। इसमें—

  • RJD को 25,

  • कांग्रेस को 6,

  • CPI(ML)(L) को 2,

  • CPI(M) को 1,

  • IIP को 1 सीट मिली।


AIMIM को 5 सीटें और BSP को 1 सीट मिली।


शपथ समारोह की तैयारियों की स्वयं ली समीक्षा

नीतीश कुमार ने मंगलवार को गांधी मैदान जाकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page