top of page

बुलंदशहर में भाकियू टिकैत का उग्र प्रदर्शन, CO ऑफिस घेराव से पहले रोके गए किसान

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 1 min read

 पुलिस बल रहा तैनात
पुलिस बल रहा तैनात

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 26.05.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कार्यकर्ता CO ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।


CO ऑफिस से पहले धरने पर बैठे किसान

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सैकड़ों किसान CO ऑफिस से करीब 100 मीटर पहले ही धरने पर बैठ गए। मौके पर किसानों और पुलिस के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा।


भारी पुलिस बल रहा तैनात

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। CO ऑफिस से पहले ही कई थानों की पुलिस सहित करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।


मौके पर Antariksh Jain, CO सिकंदराबाद, CO स्याना, CO खुर्जा और CO डिबाई समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

किसान कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर कोतवाली पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं किसानों ने शिकारपुर CO पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई कर पैसे वसूले गए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। किसान चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



Comments


Top Stories

bottom of page