top of page

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जे.एस. हिन्दू पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम व रैली आयोजित

  • bharatvarshsamaach
  • 17 hours ago
  • 2 min read
कॉलेज में महिला सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम।
कॉलेज में महिला सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम।
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली।
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली।

भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 12 फरवरी 2026


अमरोहा। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बुधवार को महिला थाना अमरोहा नगर की टीम द्वारा जे.एस. हिन्दू पीजी डिग्री कॉलेज, अमरोहा में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, एंटी रोमियो टीम प्रभारी श्रीमती ममता नागर, महिला कांस्टेबल प्रिया चौधरी तथा पीआरडी ममता उपस्थित रहीं।


महिला सुरक्षा और अधिकारों पर जोर

महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं हैं, आवश्यकता है अपने अधिकारों की जानकारी रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने की।


साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न आपातकालीन और जनसेवा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—

  • 112 पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन

  • 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन

  • 102 स्वास्थ्य सेवा

  • 108 एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 181 महिला हेल्पलाइन

शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई।


जागरूकता रैली का आयोजन

कार्यक्रम के पश्चात मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया गया।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page