top of page

मुरादाबाद: संवेदना द किड्स कॉटेज में समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 1 min read



संवाददाता : मनोज कुमार

लोकेशन : मुरादाबाद

दिनांक : 27.05.2026


मुरादाबाद स्थित Samvedna The Kids Cottage में पिछले कई दिनों से चल रहे समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। क्लोजिंग सेरेमनी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।


दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने “स्कूल चले हम”, अच्छी आदतें और स्वास्थ्य विषयों पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


बच्चों को सिखाई गईं रचनात्मक गतिविधियां

समर कैंप के दौरान बच्चों को योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, डांस और गुड हैबिट्स जैसी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।


समर कैंप का उद्देश्य बताया

विद्यालय की प्रधानाचार्य Shruti Gupta ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में समर कैंप का विशेष महत्व होता है। इससे बच्चे स्वतंत्र वातावरण में सीखते हैं, शिक्षकों से खुलकर संवाद करते हैं और उनके भीतर नई ऊर्जा व रचनात्मक सोच विकसित होती है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments


Top Stories

bottom of page