मुरादाबाद हाई अलर्ट: मस्जिदों में जुमे की नमाज सकुशल अदा, प्रशासन ने ली राहत की सांस
- bharatvarshsamaach
- Sep 26
- 2 min read
संवाददाता : मनोज कुमार | मुरादाबाद
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
मुरादाबाद। शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। हाल ही में “I LOVE MUHAMMAD” लिखे स्लोगन को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना रही।
चौक-चौराहों पर कड़ी सुरक्षा
शुक्रवार की नमाज के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे।
जामा मस्जिद और अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार गश्त कर स्थिति पर नज़र बनाए रखी।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई।
नगर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल खुद मौके पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और नमाजियों से भी बातचीत की।
प्रशासन की पहल
नमाज से पहले जिला प्रशासन ने शहर के धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों से संवाद किया। उनका मकसद था कि नमाज अमन और भाईचारे के माहौल में अदा हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बातों पर ध्यान न दें और आपसी इत्तेहाद (एकता) बनाए रखें।
मस्जिदों में नमाज
शहर की जामा मस्जिद के अलावा—
मंडी चौक स्थित छोटी मस्जिद,
रेती स्ट्रीट की कायम वाली मस्जिद,
तंबाकू वालान की मौलाना वाली मस्जिद,
लाल मस्जिद,
चूड़ी वाली मस्जिद (डॉ. एस कुमार चौराहा),
नाइयों वाली मस्जिद (चौकी हसन खां),
फील खाना मस्जिद,
मछली बाजार की शाह वाली उल्लाह मस्जिद,
मस्जिद फलाह-ए-दौरान,
नई सड़क की तमन्ना वाली मस्जिद,
तहसील स्कूल स्थित अंगूरी मस्जिद
सहित तमाम मस्जिदों में बड़ी तादाद में नमाजी पहुंचे और जुमे की नमाज अदा की। हर जगह माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
भाईचारे की दुआ
शहर की जामा मस्जिद में नायब इमाम मुफ्ती फहद अली ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने दुआ कराई:
मुल्क में अमन-चैन कायम रहे,
कौम की तरक्की हो,
और आपसी भाईचारा और इत्तेहाद और मज़बूत हो।
नमाजियों ने भी एक सुर में यही दुआएं मांगी।
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी शरारती तत्व या अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि शहर का माहौल खराब करने की इजाज़त किसी को नहीं दी जाएगी।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

















Comments