top of page

वाराणसी: शास्त्र संग्रहालय का उद्घाटन करने पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सनातन पर दिया बड़ा बयान

  • bharatvarshsamaach
  • Jun 27
  • 1 min read

वाराणसी, उत्तर प्रदेश | भारतवर्ष समाचार

वाराणसी पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्राचीन वेदों और ग्रंथों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


“वेदों-ग्रंथों से प्राप्त ज्ञान से होगा देश का उद्धार”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा:

"प्राचीन ग्रंथ और वेदों का इतिहास हमारा है। उसे डिजिटल रूप में संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना ज़रूरी है। वेदों और ग्रंथों से जो ज्ञान प्राप्त होगा, उससे देश का उद्धार होगा।"

हिंदी भाषा को लेकर दिया संतुलित बयान

जब पत्रकारों ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के हिंदी भाषा के विरोध में एक साथ आने से जुड़े सवाल पूछे, तो उपमुख्यमंत्री शिंदे ने साफ जवाब देने से परहेज किया।हालांकि उन्होंने यह ज़रूर कहा कि:

"महाराष्ट्र के स्कूलों के पाठ्यक्रम में हिंदी भाषा को शामिल करने पर सरकार विचार कर रही है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और शिक्षाविदों से चर्चा चल रही है।"

अबू आज़मी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

अबू आज़मी द्वारा सनातन धर्म के विरोध पर एकनाथ शिंदे ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा:

"सनातन का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत का प्राचीन धर्म है और इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।"

बाइट: एकनाथ शिंदे

,पद: उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार

रिपोर्ट: नौमेश कुलदीप श्रीवास्तव

स्थान: वाराणसी, उत्तर प्रदेश


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page