संभल को मिली नई पहचान: अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ‘अटल स्मृति वन’ का भव्य उद्घाटन
- bharatvarshsamaach
- Dec 25, 2025
- 2 min read
रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल
स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 25 दिसम्बर 2025
संभल। जिस संभल को कभी अव्यवस्था, अतिक्रमण और गंदगी के लिए जाना जाता था, आज वही संभल विकास, विरासत और सुशासन की नई मिसाल बन गया है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रनायक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर जनपद को उसकी पहली ऐतिहासिक धरोहर ‘अटल स्मृति वन’ के रूप में मिली।
सुशासन दिवस एवं सुशासन सप्ताह के अंतिम दिन हुए इस भव्य उद्घाटन ने संभल के बदलते स्वरूप और सशक्त प्रशासनिक इच्छाशक्ति को स्पष्ट रूप से दर्शा दिया।
बदहाली से भव्यता तक का सफर
संभल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 18 स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में विकसित अटल स्मृति वन कभी अतिक्रमण, अव्यवस्था और अवैध कब्जों की पहचान हुआ करता था। जिला प्रशासन ने सख्ती और संकल्प के साथ अतिक्रमण हटाकर इस क्षेत्र का कायाकल्प किया और इसे हरियाली, प्रेरणा और राष्ट्रबोध के केंद्र में परिवर्तित कर दिया।
अटल विचारधारा को समर्पित स्मृति वन
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि यह स्मृति वन केवल एक पार्क नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास का जीवंत पाठ है। स्मृति वन में वर्ष 1971 में अटल जी के संभल आगमन की ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोया गया है।
यहाँ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों के साथ-साथ उनके ऐतिहासिक निर्णयों, विचारों और राष्ट्रहित में दिए गए योगदानों को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
संभल बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र
जिलाधिकारी ने कहा कि जब समाज के सामने महापुरुषों के आदर्श होते हैं, तब स्वतः ही सकारात्मक सोच विकसित होती है और कुरीतियों पर अंकुश लगता है। उन्होंने बताया कि संभल जैसे प्राचीन तीर्थ नगर में 87 देवतीर्थ मौजूद हैं, जिनमें 68 जलतीर्थ और 19 महाकूप शामिल हैं। इन स्थलों के विकास से संभल शीघ्र ही धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।
विकास की यह सिर्फ शुरुआत
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अटल स्मृति वन केवल शुरुआत है। आने वाले समय में संभल में और भी स्मृति स्थल, सौंदर्यीकरण और विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे, जिससे आमजन, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।
जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
वार्ड 18 की सभासद चंचल गुप्ता ने बताया कि पहले यहां अवैध अतिक्रमण था, लेकिन अब प्रशासन की पहल से यहां सुंदर पार्क और स्मृति वन का निर्माण हुआ है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर ही बदल गई है।
बाइट
डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद संभल
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments