top of page

संभल: तहसील लेखपाल पर जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान पति पर साथियों संग बेरहमी से पीटने का आरोप

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 2
  • 2 min read
सुभाष चंद्र – पीड़ित लेखपाल

 रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल

स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

 दिनांक : 02 जनवरी 2026


संभल जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। संभल तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष चंद्र पर सरकारी कार्य से लौटते समय बीच रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें लेखपाल को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित लेखपाल ने ग्राम प्रधान पति गजराम और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है


घटना सदर तहसील क्षेत्र के जोया मार्ग स्थित मनौटा पुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल सुभाष चंद्र सरकारी कार्य निपटाकर तहसील लौट रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो सवार आरोपियों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोका और लाठी-डंडों से हमला कर दिया


सरकारी तालाब की कार्रवाई से था विवाद

पीड़ित लेखपाल का आरोप है कि संभल तहसील के ग्राम मातीपुर के ग्राम प्रधान पति गजराम द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किया गया है। लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे प्रधान पति नाराज़ चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।


लेखपाल ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी प्रधान पति द्वारा सरकारी दस्तावेज फाड़ने जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है।


मारपीट के बाद आरोपी फरार

हमले के बाद आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लेखपाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार लेखपाल के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं।


अधिकारियों से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित लेखपाल सुभाष चंद्र अपने साथी लेखपालों के साथ SDM और तहसीलदार से मिले और पूरी घटना से अवगत कराया। लेखपाल संघ में इस घटना को लेकर रोष है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।


प्रशासन पर बढ़ा दबाव

सरकारी कर्मचारी पर इस तरह के हमले से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page