संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला रंग एकादशी का जुलूस, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- bharatvarshsamaach
- Feb 27
- 1 min read
रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल
स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 27 फरवरी 2026
संभल। रंग एकादशी के अवसर पर संभल सदर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक होली जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संवेदनशील इलाकों, खासकर जामा मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को एहतियातन तिरपाल से ढका गया, ताकि किसी प्रकार की अवांछित स्थिति उत्पन्न न हो। रंग एकादशी के अवसर पर होली के उत्साह में लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर PAC और RRF के जवानों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जुलूस मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
पुलिस प्रशासन विशेष रूप से सतर्क रहा क्योंकि रंग एकादशी का जुलूस और जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
बाइट – कुलदीप सिंह, एएसपी संभल
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments