संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा रद्द, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच महंत का विवादित बयान सुर्खियों में
- bharatvarshsamaach
- Nov 19, 2025
- 1 min read
रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल
स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
दिनांक :19 नवंबर 2025
संभल में प्रस्तावित हरिहर मंदिर पदयात्रा को लेकर सुबह से बनी हलचल के बीच आखिरकार मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी ने दोपहर लगभग 2:30 बजे पदयात्रा रद्द करने की घोषणा कर दी। यह निर्णय कैला देवी धाम स्थित जनसभा स्थल से लिया गया।
कड़ी सुरक्षा, शहर छावनी में तब्दील
अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने संभल में थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की।जामा मस्जिद और कैला देवी धाम के आसपास भारी पुलिस बल, PAC और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।जिले में BNS 163 भी प्रभावी रूप से लागू है, जिसके चलते किसी भी प्रकार की रैली/पदयात्रा पर कड़ी निगरानी रखी गई।
DM से फोन पर लाइव वार्ता
पदयात्रा रद्द करने के ऐलान से पहले महंत ऋषिराज गिरी ने मंच से जिला अधिकारी से फोन पर हुई LIVE वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन की अपील पर यह निर्णय लिया जा रहा है।
विवादित बयान से गरमाया माहौल
घोषणा के दौरान महंत ऋषिराज गिरी ने विवादित बयान देते हुए कहा—
“अगर 19 नवंबर 2026 तक हरिहर मंदिर नहीं बना, तो 6 दिसंबर दोहराने में देर नहीं करेंगे।”इस बयान के बाद प्रशासन और भी सतर्क हो गया।
परिक्रमा कर कार्यक्रम का समापन
पदयात्रा रद्द होने के बाद महंत ने साधु-संतों और समर्थकों के साथ लगभग 1.25 किमी की परिक्रमा कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
दोनों धार्मिक परिसरों में हाई अलर्ट
कैला देवी धाम
जामा मस्जिद परिसर
दोनों स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात हैं और क्षेत्र पूरी तरह छावनी में तब्दील बना हुआ है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments