top of page

संभल: हिंसा के दौरान फेंके गए पत्थरों की जगह अब बनी आधुनिक दीपा सराय पुलिस चौकी

  • bharatvarshsamaach
  • Dec 12, 2025
  • 2 min read


 रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल

 स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

 दिनांक : 12 दिसम्बर 2025


संभल जिले के मोहल्ला दीपा सराय में उस स्थान पर एक नई पुलिस चौकी का निर्माण कर दिया गया है, जहां बीते समय संभल हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ था। उस तनावपूर्ण घटना के बाद से यह स्थान संवेदनशील माना जाता था, लेकिन अब यहां एक सुदृढ़ और सुविधाजनक पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है।


सपा सांसद के घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर नई चौकी

नवीन पुलिस चौकी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर बनाई गई है। यह चौकीसपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और शारिक साठा के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।


धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई शुरुआत

चौकी के शुभारंभ से पहले मां दुर्गा की सप्तमी पूजा का विशेष आयोजन किया गया।मंत्रोच्चारण, हवन और आहुति के साथ पूजा संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने इसे शुभ संकेत और शांति-स्थापना का प्रतीक बताया।


DM-SP सहित अधिकारियों का दौरा

नव निर्मित चौकी के उद्घाटन और निरीक्षण के लिए DM, SP सहित जिले के सभी आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निर्माण की गुणवत्ता और आगामी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


2018 की घटना ने बनाई थी यह जगह चर्चा का केंद्र

यही स्थान उस समय चर्चा में आया था जब वर्ष 2018 में बीजेपी सरकार के दौरान,स्थानीय युवक मुल्ला अरशद पर आरोप लगा था कि उसने पुलिस को डराने के इरादे से चौक पर बने पुलिस बूथ में दो मुंह वाला सांप छोड़ दिया था।उस घटना के बाद से इस चौराहे पर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।


अब क्षेत्र में सुरक्षा की नई पहचान

नई चौकी के निर्माण के बाद स्थानीय नागरिकों में राहत का भाव है।चौक में चौकी बनने से न केवल पुलिस गश्त बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।


   ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page