top of page

साहूवाला वन रेंज में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

  • bharatvarshsamaach
  • Feb 25
  • 1 min read
संदिग्ध हालात में हाथी की मौत
संदिग्ध हालात में हाथी की मौत

रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर

स्थान:  बिजनौर,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 24 फ़रवरी 2026


बिजनौर। जनपद के साहूवाला वन रेंज क्षेत्र के बेनीपुर कोपा जंगल में एक हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।


स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, हाथी की मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि समय रहते निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जाते तो हाथी की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों का कहना है कि साहूवाला वन रेंज क्षेत्र में पहले भी हाथियों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।


फिलहाल हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि मौत करंट लगने, बीमारी या अन्य कारणों से हो सकती है। वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।


इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page