top of page

हसनपुर: भावली गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा इंतज़ामों की हुई गहन जांच

  • bharatvarshsamaach
  • Nov 13, 2025
  • 1 min read

पटाखा फैक्ट्री में निरीक्षण
पटाखा फैक्ट्री में निरीक्षण
अधिकारियों की संयुक्त जांच”
अधिकारियों की संयुक्त जांच”

रिपोर्टर: भारतवर्ष समाचार |

दिनांक: 13 नवम्बर 2025 | हसनपुर, अमरोहा


जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भावली स्थित पटाखा फैक्ट्री में आज सुरक्षा के दृष्टिगत संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।


इस दौरान क्षेत्राधिकारी हसनपुर, थानाध्यक्ष रहरा, अग्निशमन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार हसनपुर द्वारा फैक्ट्री का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण टीम ने फैक्ट्री में मौजूद सुरक्षा उपकरणों, अग्निशमन व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों की बारीकी से जाँच की। टीम ने मौके पर फैक्ट्री संचालक को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखा निर्माण से संबंधित किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा, और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


सुरक्षा सर्वोपरि — प्रशासन का सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि दीपावली व त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी फैक्ट्रियों में सुरक्षा उपायों की नियमित जांच की जाएगी ताकि किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page