अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी अमरोहा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
- bharatvarshsamaach
- 16 hours ago
- 2 min read


भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 06.02.2026
पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा शुक्रवार को आरटीसी कैंपस डिडौली में परेड के उपरांत जनपद के विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में थाना गजरौला, थाना नौगावां सादात, थाना अमरोहा नगर एवं महिला थाना अमरोहा के थाना प्रभारी, पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर तथा मॉनिटरिंग सेल के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था, गैर जमानती वारंट (NBW), ई-सम्मन पोर्टल, मिशन शक्ति केंद्र, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं माननीय न्यायालय में प्रचलित वादों की विस्तृत समीक्षा की गई।
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वांछित अभियुक्तों, गैर जमानती वारंटियों एवं इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही एस0आर0 श्रेणी के लंबित मामलों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोगों की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति और क्रिटिकल कॉरिडोर पर जोर
बैठक में मिशन शक्ति केंद्र एवं क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत माननीय न्यायालय में लंबित मामलों, विशेषकर गौवध, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित वादों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए।
अंत में पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org














Comments