आरटीसी कैंपस डिडौली में एसपी अमरोहा ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
- bharatvarshsamaach
- 15 hours ago
- 2 min read




भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 06.02.2026
पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा आज दिनांक 06.02.2026 को आरटीसी कैंपस डिडौली, अमरोहा में आयोजित शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित रिक्रूट आरक्षियों एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल, परेड की एकरूपता, प्रशिक्षण स्तर एवं अनुशासन का आकलन करते हुए उन्हें पुलिस बल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीमवर्क के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट, वायरलेस सेट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जांच कर उनकी नियमित सफाई, रख-रखाव एवं तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उपकरणों के संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स के संबंध में भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग एवं सुरक्षा अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही फील्ड यूनिट टीम का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल निरीक्षण की प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन एवं अपराध विवेचना में वैज्ञानिक एवं तकनीकी विधियों के प्रयोग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। डॉग स्क्वॉड एवं अन्य सहायक इकाइयों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
अंत में पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org














Comments