top of page

अमरोहा: थाना डिडौली पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

  • bharatvarshsamaach
  • 3 days ago
  • 1 min read
डिडौली में वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
डिडौली में वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार ब्यूरो

  स्थान: अमरोहा, उत्तर प्रदेश

  दिनांक : 06 जनवरी 2026


थाना डिडौली, जनपद अमरोहा में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अजय कुमार उर्फ छोटेलाल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सर्किल श्री अभिषेक कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना डिडौली श्री हरीश वर्धन सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।


अभियुक्त अमित कुमार पर थाना डिडौली, अमरोहा में दर्ज वाद संख्या 516/2020, अ0सं0 416/18 के तहत धारा 354 भादवि का मामला था। उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.एम.एफ.टी.सी. द्वितीय, जनपद अमरोहा में पेश किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: अमित कुमार

  • पिता का नाम: अजय कुमार उर्फ छोटेलाल

  • पता: ग्राम बुढनपुर, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा


गिरफ्तारी में शामिल टीम:

  1. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार, थाना डिडौली, अमरोहा

  2. हे0का0 461 विकास, थाना डिडौली, अमरोहा

  3. का0 232 विकास, थाना डिडौली, अमरोहा


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून के तहत वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page