अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना सैदनगली पुलिस ने वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- 11 hours ago
- 1 min read

भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 10 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर श्री पंकज त्यागी के निकट पर्यवेक्षण में थाना सैदनगली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में थाना सैदनगली पुलिस टीम द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.02.2026 को वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सैदनगली पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 धारा 69/333/115(2)/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त आरिफ पुत्र यामीन, निवासी ग्राम ढक्का, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। आज दिनांक 10.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आरिफ पुत्र यामीन
निवासी ग्राम ढक्का, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री विकाश कुमार, थानाध्यक्ष – थाना सैदनगली
उ0नि0 शिव कुमार – थाना सैदनगली
का0 444 गजेन्द्र – थाना सैदनगली
का0 1031 शिवा हुड्डा – थाना सैदनगली
अमरोहा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

















Comments