top of page

अमरोहा में पत्नी के अवैध संबंधों ने ली पति की जान, 12 घंटे में हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 15
  • 2 min read
पत्नी के अवैध संबंधों में पति की हत्या,पुलिस ने दो अभियुक्त किए गिरफ्तार
पत्नी के अवैध संबंधों में पति की हत्या,पुलिस ने दो अभियुक्त किए गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार ब्यूरो

स्थान: अमरोहा, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 15 जनवरी 2026


रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के चलते हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या को ट्रेन दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।


रेलवे ट्रैक पर मिला था शव, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

दिनांक 14 जनवरी 2026 को सुबह 7:49 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नौगावां रेलवे फाटक से धनौरा की ओर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान टिंकु (35 वर्ष), निवासी मोहल्ला अट्टा, थाना मंडी धनौरा के रूप में की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या (Asphyxia due to strangulation) सामने आया, जिससे मामला हत्या का साबित हुआ।


सीसीटीवी और सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी नरसिंह देव (निवासी ग्राम मानपुर, थाना चांदपुर, बिजनौर) को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में सामने आई पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता संगीता ने बताया कि उसकी शादी टिंकु से करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी से पहले से ही उसके नरसिंह देव से प्रेम संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे।दिनांक 13/14 जनवरी 2026 की रात दोनों ने मिलकर साजिश रची। नरसिंह देव ने टिंकु को शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक तक ले गया। नशे की हालत में गिरने के बाद आरोपी ने पहले पैर से गला दबाया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक पर छोड़ दिया गया ताकि मामला ट्रेन हादसा लगे।


हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर

  • हत्या में प्रयुक्त गमछा

  • मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त

  1. संगीता पत्नी टिंकु, निवासी मोहल्ला अट्टा, थाना मंडी धनौरा, अमरोहा

  2. नरसिंह देव पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम मानपुर, थाना चांदपुर, बिजनौर


पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश गया कि गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page